
अमृत स्वरुप अमरनाथ शास्त्री गोण्डा
स्वामी दयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आर्यनगर में 76 वे स्वतंत्रता दिवस आज़ादी अमृत महोत्सव पर स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली
आर्यनगर ब्लाँक (रुपईडीह)गोंडा आजादी के 76 वर्ष पूरे होने पर देश अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी के उपलक्ष्य पर मंगवार को स्वामी दयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आर्यनगर – विद्यालय के प्रबंधक सुधाकर पांडे के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया।…
अमृत महोत्सव पर स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली
तिरंगा यात्रा में स्वामी दयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आर्यनगर – विद्यालय, के छात्र व छात्राए के साथ विद्यालय के शिक्षक व पुलिस बल मुस्तैद रही
तिरंगा यात्रा स्वामी दयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आर्यनगर होते हुए ब्लॉक रुपईडीह आर्यनगर होते हुए आर्यनगर चौराहे से निकल कर आर्यनगर चौकी परिसर होते हुए
पुनः विद्यालय पर पहुंची। जहां मानव श्रृंखला बनाया गया। यात्रा के दरम्यान सभी बच्चे जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक हिंदुस्तान रहेगा, व्यर्थ नहीं जाएगी वीर शहीदो की कुर्बानी आदि कई स्लोगन को बुलंद कर चल रहे थे। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार पाठक यात्रा में शामिल होकर लोगो से तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इस पल का लाभ लेने का अपील किया। उन्होंने लोगों से अपने-अपने घर पर तिरंगा झंडा लहराने का आग्रह किया। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार पाठक , ओंकार,
शिक्षक साथी – श्री बासुदेव, राजकुमार तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा ,रजनीश , शुभम, इंद्रजीत जायसवाल, अवनीश, शिवप्रकाश , लवकुश मिश्रा, अखिलेश तिवारी, नंदप्रसाद, कमलेश
शिक्षिका – श्रीमती निशा सिंह, अनीता, रुचि, स्वाती, पुष्पा, जया मिश्रा, संध्या, वंदना, रुचि पाठक, चांदनी ,सहित दो हज़ार से ज्यादा लोगों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया।