
धान क्रय केन्द्रों का जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण , किसानों की जानी समस्याएं.
किसानों को उनकी उपज का निर्धारित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से स्थापित सहकारी क्रय केंद्रों का जिलाधिकारी बहराइच ने निरीक्षण कर किसानों की समस्याएं जानी।
बहराइच जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसील महसी अन्तर्गत धान क्रय एजेन्सी यू.पी.एस.एस., पी.सी.यू. एवं पी.सी.एफ. के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने क्रय केन्द्रों पर खरीद के लिए ज़रूरी संसाधनों, बोरों की उपलब्धता, धान की आवक, भुगतान तथा कृषकों की सुविधा हेतु की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने क्रय एजेन्सी यू.पी.एस.एस. के धान क्रय केन्द्र ललईबाग के निरीक्षण के दौरान क्रय केन्द्र पर ग्राम रमवापुर के कृषक पवन कुमार के धान की खरीद की जा रही थी। केन्द्र प्रभारी अमरिका प्रसाद ने बताया कि क्रय केन्द्र पर आने वाले यह पहले कृषक हैं। इनकी उपज लगभग 50 कुण्ठल है। केन्द्र प्रभारी ने यह भी बताया कि उनके द्वारा क्षेत्र के लगभग 20 कृषकों से वार्ता की गई है।
क्रय एजेन्सी पी.सी.यू. के धान क्रय केन्द्र गोपचन्दपुर के निरीक्षण के दौरान ग्राम गोपचन्दपुर के कृषक विक्रम प्रसाद द्वारा लाये गये लगभग 75 कुण्टल धान की खरीद की जा रही थी। केन्द्र प्रभारी अमरचन्द बाजपेई ने बताया कि इससे पूर्व ग्राम वीर सहायपुर के कृषक श्यामरंग से 19.70 कुण्टल धान की खरीद की गई है। श्री बाजपेई ने बताया कि क्षेत्र के लगभग 15 कृषकों से वार्ता की गई है। पी.सी.एफ. के धान क्रय केन्द्र उमरी दहलो के निरीक्षण के समय ग्राम चन्दनापुर सिकड़िहा के किसान जगदीश प्रसाद जायसवाल द्वारा क्रय केन्द्र पर लाये गये लगभग 73 कुण्टल धान की खरीद हो रही थी। केन्द्र प्रभारी योगेश कुमार यादव ने बताया कि क्रय केन्द्र पर आने वाले श्री जायसवाल प्रथम कृषक हैं। जिला अधिकारी ने शासन द्वारा भुगतान के सम्बन्ध में जारी 48 घण्टे की गाइडलाइन का कड़ाई के साथ अनुपालन करने के निर्देश दिए।