
कार सवार दो तहसील कर्मचारियों की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत।
अमृत स्वरूप बहराइच।
थाना क्षेत्र विशेश्वरगंज में चार पहिया वाहन सवार तहसील के दो कर्मचारी आधी रात को गोंडा बहराइच मार्ग पर असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गए। दोनों कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देवरिया जिले के थाना तरकुलवा अंतर्गत रतनपुरा गांव निवासी नितेश पांडेय (35) पुत्र विनोद पाण्डेय पयागपुर में तहसील में सरकारी जीप चालक थे। जबकि गोंडा जिले के तरबगंज निवासी प्रेम चंद्र (37) पुत्र बृज मोहन तहसील में रसोइया के पद पर तैनात थे। दोनों रविवार रात को चार पहिया वाहन से गोंडा से पयागपुर तहसील आ रहे थे।
गोंडा बहराइच मार्ग पर विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र से जैसे एक किलोमीटर आगे बहराइच की ओर पहुंचे। तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे सीसम के पेड़ से जा टकराई। और मौके पर ही दोनों कर्मचारियों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिस पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।