
अमृत स्वरुप/न्यूज एडिटर अमरनाथ शास्त्री गोण्डा
नवाबगंज/ गोंडा प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर मे महिला मण्डल गायत्री परिवार द्वारा चल रहे चार दिवसीय नौ कुण्डीय प्रज्ञा पुराण कथा भव्य दीप यज्ञ के साथ सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के अन्तिम दिन प्रातः नौ कुण्डीय महायज्ञ कथा वाचिका सुशीला ठाकुर के द्वारा कराया गया। तत्पश्चात बीस बच्चो का दीक्षा संस्कार, दो बच्चो का नामकरण, दो बच्चो का विद्यारम संस्कार और एक बहु का पुण्य सवन संस्कार पूरे विधि-विधान के साथ कराया गया। सायंकाल की कथा मे सभी श्रोतागण दीपक अपने साथ लेकर आये कथा श्रवण किया समाप्ति पर सभी बहने अपने अपने स्थान पर खड़े होकर आरती की। तत्पश्चात भव्य दीप यज्ञ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन समिति के अशोक कुमार वर्मा ने अपने सहयोगियो के साथ कार्यक्रम मे आई टोली को उपहार भेंट कर सम्मानित करते हुए विदाई दी। इस अवसर पर श्रीमती प्रभा बहन, श्रीमती उमा, मंजू, मोहिनी, रीता, निर्मला, गीता, पिंकी, सीता, सरिता साहू, सावित्री, गायत्री, नीतू बहने मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने मे शिव कुमार मोदनवाल, तारा चन्द सोनी, शिव शंकर मोदनवाल का प्रयास सराहनीय रहा।