
अमृत स्वरुप/न्यूज एडिटर अमरनाथ शास्त्री गोण्डा
गोण्डा पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। लोगों को जागरूक करने के लिए जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी, उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा। यह विचार प्रबंधक राघवेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पीपल व आम एवं आदि वृक्ष को रोपित करने के उपरान्त कही। उन्होंने कहा कि माननीय श्री कीर्तिवर्धन सिंह राजा भैया केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने के पर सत्यनाम सेवा ट्रस्ट द्वारा 5100 वृक्षारोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। सत्यनाम सेवा द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं उसे पूरा किया जाएगा। सत्यनाम सेवा के सभी सदस्य पेड़ लगाये और उनकी देखभाल सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि सभी सदस्य पांच- पांच पौधा अवश्य लगायें। वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी होता है। मानव होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम पेड़ों को बचायें और अधिक से
अधिक पेड़ लगाये
सत्यनाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत ओम प्रकाश दास फलाहारी बाबा पुजारी मझली गद्दी कोटवा धाम , एवं आलोक कुमार सिंह, मानसिंह,अभय सिंह ,अमित, विजय,पंकज ननंद ,राहुल आदि सदस्य मौजूद रहे