
अमृत स्वरुप/ न्यूज एडिटर
अमरनाथ शास्त्री गोण्डा
गोण्डा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी नगर (मंडल) में योग दिवस के मौके पर योग दिवस का कार्यक्रम नगर मंडल द्वारा किया गया। इस योग दिवस का कार्यक्रम नगर के गांधी पार्क में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का संयोजन नगर अध्यक्ष विशाल अग्रवाल द्वारा कराए गए कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पार्टी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, महामंत्री आशीष त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा, दीपक अग्रवाल, राजेश राय चंदानी, सोनी सिंह, संतोष सिंह नगर महामंत्री ,विकास जायसवाल, शक्ति केंद्र संयोजक अर्जुन गुप्ता, ज्ञानेंद्र पाठक, शिवनाथ रस्तोगी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री विद्या भूषण द्विवेदी, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रिंस चौरसिया, योग गुरु के रूप में श्रीमती रीना श्रीवास्तव समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।