रिपोर्ट-नितिश कुमार तिवारी
श्रावस्ती।
जनपद में दबंगो के हौसले बुलंद है वह कानून को धाता बताते हुए दिनदहाड़े असलहे से लैस होकर एक पीड़ित महिला के घर पर धावा बोल दिया।और पल भर में पूरे घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटना मल्हीपुर के मजरा पटना में बबिता देवी पत्नी लल्लू राम 25 वर्षों से अपने मकान में रहती चली आ रही है।जिसका पति मजदूरी करके परिवार का गुजर बसर करता है।पीड़ित महिला के अनुसार आज शुक्रवार शाम चार बजे दबंग अवधेश कुमार सोनकर पुत्र गोबरे राम उम्र 58 वर्ष,नीरज पुत्र अवधेश कुमार, बनवारी गौतम पुत्र सुकई उम्र 42 वर्ष, भगत वर्मा पुत्र पटेश्वर उम्र 35 वर्ष,आशीष कुमार पुत्र अवधेश कुमार उम्र 28 वर्ष,राधेश्याम पुत्र सुकई उम्र 26 वर्ष निवासी कथरामाफी थाना मल्हीपुर के साथ महिला व पुरुष मिलाकर लगभग तीन दर्जन लोग आए, उनके पास दो असलहे एक 12 बोर बंदूक व एक रिवाल्वर था बाकी लोगो के हाथ में लाठी डंडे थे। सभी एक साथ जबरन घर में घुस आए और पीड़िता को भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर रिवाल्वर कनपटी पर लगा कर धमकाते हुए बुरी तरह मारा-पीटा प्रार्थिनी के पेट में 8 माह का गर्भ है विपक्षी गणों के मारने पीटने से काफी गंभीर चोट आई है और रक्तस्राव हो रहा है।वहीं प्रार्थिनी के गर्भ में पल रहे शिशु को काफी चोट आई हैं और दबंगो ने घर को तोड़-फोड़ कर पक्की दीवार व फूस को तहस-नहस कर दिया और घर में रखा सारा सामान लूट ले गए, घटना के समय पीड़िता का पति घर पर नही था।पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े तब जाकर उसकी जान बची। वहीं किसी की सूचना पर पुलिस भी पहुँची और दो शातिर लोगो को पकड़ कर थाने ले गयी। जबकि शेष दबंग मौके से फरार हो गए।इस सम्बंध में पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।