![](https://www.amritswaroop.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230814-WA0318-1024x472.jpg)
अमृत स्वरुप रिपोर्ट गुरूवचन शर्मा
गोण्डा अखिल भारतीय बढ़ई महासभा देवीपाटन मंडल के जनपद बहराइच की एक जिला स्तरीय सामाजिक विचार गोष्ठी एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय भानीरामका अतिथि भवन बहराइच पर किया गया, समाज के सम्भ्रान्त व्यक्तियो एवं सामाजिक बन्धुओ ने सम्मेलन मे अपने अपने विचार रखे,सम्मेलन में मुख्य रूप से श्री विश्वकर्मा मय वंशीय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित छात्रावास निर्माण को लेकर संगठन के प्रत्येक पदाधिकारीगण गुल्लक योजना के प्रयोग से छात्रावास का निर्माण कराया जा सकता है,प्रदेश महासचिव एडवोकेट दुर्गेश विश्वकर्मा के प्रस्ताव पर जनपद बहराइच से जिलाध्यक्ष के रूप मे डाक्टर देवेन्द्र विश्वकर्मा जी को सर्वसम्मत से प्रस्ताव के बाद डाक्टर देवेन्द्र विश्वकर्मा को जिलाध्यक्ष बहराइच के पद पर मनोनीत किया गया जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंडल उपाध्यक्ष ने माल्यार्पण पर बधाई दिया, कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष महोदय गोण्डा द्वारा आगामी 17 सितंबर को लेकर विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे देश भर बडी धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर संगठन द्वारा विशाल कार्यक्रम का आयोजन संगठन हित में मंडल स्तर पर किया जाएगा यज्ञाचार्य जय प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम मे संगठन के पदाधिकारियों से यज्ञ कराकर संस्कारवान बनाने हेतु अपील की, सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्राम शर्मा ने कहा कि यदि समाज को राजनीतिक भागीदारी चाहिए तो अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर चलना होगा, आगामी 10 सितम्बर 2023 को लखनऊ मे हो रहे कार्यक्रम मे समाज के लोगो से पहुचने की अपील की, प्रदेश महासचिव एडवोकेट दुर्गेश विश्वकर्मा ने मंच संचालन के दौरान संगठन के मजबूती हेतु अनेक अनूठे उपायो पर प्रकाश डाला और कहा कि समाज को राजनीतिक भागीदारी मागने से नही छीनने से मिलेगी, मंडल संयोजक व जिलाध्यक्ष जय लाल शर्मा ने संगठन को मजबूत बनाने हेतु सबसे पहले संगठन को आर्थिक मजबूती पर बल देना चाहिए साथ ही अब किय गये कार्यो को भी सम्मेलन के मध्य रखा,कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम शर्मा ने किया, सम्मेलन मे मुख्य रूप से राष्ट्रीय धर्मगुरु जयप्रकाश शर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक ईश्वर दीन शर्मा,प्रदेश महासचिव एडवोकेट दुर्गेश विश्वकर्मा, प्रदेश सदस्य एडवोकेट विनय शर्मा, जिलाध्यक्ष गोण्डा जय लाल शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष पवन शर्मा, गया प्रसाद जी,मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा, मंडल संगठन मंत्री रामसूरत शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, मंडल महासचिव रामगोपाल विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विजय शर्मा,जिला संरक्षक बलरामपुर नकछेद विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, जिला महासचिव ओमप्रकाश विश्वकर्मा, जिला प्रभारी एडवोकेट पीयूष विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर विश्वकर्मा व मगन विहारी विश्वकर्मा, जिला महासचिव पवन विश्वकर्मा, मंडल सचिव विजय राज प्रधान, रामकुमार विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष श्रावस्ती प्रदीप विश्वकर्मा, जिला प्रभारी बलरामपुर राज बहादुर जी, जिला संगठन मन्त्री गोण्डा गुरूवचन जी,सोहनलाल विश्वकर्मा, जोखूराम शर्मा, हरीश, आशुतोष, पूजाराम, रमाशंकर, खनमनलाल, अनन्तराम, सूरज,सुधाकर, अरविंद, संतोष,सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।